“नया भारत बनाएं”

new india naya bharat

New India Poem

जल बचाएं पेड़ लगाएं

हरियाली खूब बढ़ाएं

आओ हम सब मिलकर के

नया भारत बनाएं

जल है जीवन, पेड़ भी जीवन

जीवन को हम सुखी बनाएं

आने वाली पीढ़ी को

नया भारत दिखलाएं

शुद्ध हवा हो, ना हो प्रदूषण

बीमारियों को भी दूर भगाएं

करें योग चाहे करें व्यायाम

जीवन में नियम बनाएं

ना हो लाचारी ना बेरोज़गारी

एसे भारत का निर्माण करें

मिलजुल कर रहें सभी देशवासी

  दुनिया भारत को सलाम करें।।।

पढ़ें “प्यारा हिंदुस्तान है”

Priyanka G

Writer | VO Artist | TV Presenter | Entrepreneur

You may also like...

Verified by MonsterInsights