“सेब की स्वादिष्ट चटनी”

apple chutney

Apple Chutney

Apple Chutney
कैसे बनाएं सेब की स्वादिष्ट चटनी!!

सेब को फल के रूप में तो हम सब खाते हैं। सेब का जैम भी बच्चे खाना पसंद करते हैं लेकिन चटपटे खाने के शौक़ीन लोगों के कुछ खट्टा-मीठा सुनते देखते ही मुँह में पानी आजाता है। जिस तरह धनिए पुदीने की चटनी खाने का स्वाद बढ़ाती है उसी तरह सेब की भी स्वादिष्ट चटनी बनाई जा सकती है। तो आइए चखते हैं स्वाद खट्टी मीठी सेब की चटनी का।

सामग्री :

सेब 4
किशमिश 10 pc
नमक 1/2 चम्मच
पिसी हुई काली मिर्च 1/2 चम्मच
हल्दी 1/2 चम्मच
गर्म मसाला 1 चम्मच
चीनी 4 चम्मच

विधि :

सभी सेबों को अच्छी तरहं धो कर छील लीजिए। छीलने के बाद सभी सेबों को कद्दूकस कर के इनका गुद्दा बना लीजिए।

गुद्दे को किसी कांच के बर्तन में डाल लीजिए।

अब इस गुद्दे में नमक, काली मिर्च, हल्दी, गर्म मसाला और चीनी मिला लीजिए।

apple chutney

मिक्स किए हुए सारे सामान को 4 से 5 घंटे के लिए ढक कर रख दीजिए।

4-5 घंटे के बाद सेब का जूस दिखाई देने लगेगा, इसका मतलब है कि नमक और चीनी घुल चुके हैं।

अब इस सारी सामग्री को कढ़ाई में डाल कर गैस पर पकाएं। इसे मध्यम गैस पर तब तक पकाएं जब तक इसका सारा रस सूख जाए। पकने में केवल 4 से 5 मिनट ही लगेंगे।

जब पाक जाए गैस बंद करदें। सेब की चटनी तैयार है।

apple chutney

ठंडी होने के बाद इसे किसी भी सूखे कांच के जार में डाल कर रख सकते हैं।

Apple Chutney

Note- ज्यादा खट्टी चटनी खाने के लिए इसमें पकाते वक़्त 1 या 2 चम्मच निम्बू का रस डाल सकते हैं।

चटनी के ऊपर सजावट व अपने स्वाद अनुसार आप कोई भी ड्राई फ्रूट ले सकते हैं। (किशमिश, काजू, बादाम इत्यादि )

छोटे बच्चे से लेकर किसी भी उम्र के व्यक्ति इस चटनी का सेवन कर सकते हैं। यहाँ तक कि यदि किसी रोगी का मन भी अचार चटनी खाने को करे तो वह भी इसका सेवन कर सकता है। क्योंकि ये पौष्टिक है, इसमें कोई भी ऐसी सामग्री इस्तेमाल नहीं की गई है जिससे कि नुकसान हो।

*अगर आप भी अपनी पाक कला का हुनर दिखाना चाहते हैं तो अपनी कोई भी ख़ास रेसिपी हमें भेज सकते हैं। चुनिंदा रेसिपीस को आपके नाम के साथ वेबसाइट पर प्रकाशित किया जाएगा।

Priyanka G

Writer | VO Artist | TV Presenter | Entrepreneur

You may also like...

Verified by MonsterInsights