“कच्चे केले की सब्ज़ी”

Raw Banana Sabzi

आमतौर पर हम सभी हमेशा पके हुए केले खाना ही पसंद करते हैं। लेकिन पके हुए केले से कहीं ज्यादा पौष्टिक तत्व कच्चे केले में पाए जाते हैं। तो आइए आज गुणकारी “कच्चे केले की सब्ज़ी” बनाते हैं। जानिए इसे बनाने की पूरी विधि।

सामग्री –

कच्चे केले 2
प्याज़ 2 (medium size)
टमाटर 3 (medium size)
अदरक अंदाज़न थोड़ा सा
नमक, मिर्च, हल्दी 1/2 टी स्पून (each)
गर्म मसाला, अमचूर, जीरा 1 टी स्पून (each)
हरा धनिया कटा हुआ
घी या तेल 2 चम्मच
पानी छोटी 1/2 कटोरी

केले की सब्ज़ी बनाने की विधि –

सबसे पहले केले को अच्छे से धो कर पीलर की मदद से छील लीजिए। इसके बाद केले के गोल टुकड़े काट लें। प्याज़ और अदरक को भी छील लें और टमाटर को अच्छे से धोलें। इसके बाद अदरक और टमाटर को बारीक़ बारीक़ काट काट कर अलग अलग रख लें। प्याज़ को थोड़े लम्बे आकार में काट लें।

अब गैस पर कढ़ाई में 2 चम्मच घी या तेल डाल कर अच्छे से गर्म होने दें। जब तेल गर्म हो जाये उसमें एक चम्मच जीरा डाल कर हल्का भूरा होने तक भून लें। फिर इसमें प्याज़ डाल कर भून लें।

raw banana sabzi

जब प्याज़ अच्छे से भून जाए तब इसमें कटे हुए टमाटर डाल दीजिए। टमाटरों का पानी सूखने तक भूनते रहें। ध्यान रखे कि गैस का फ्लेम मध्यम ही रखना है। (तेज़ आंच पर भुनने पर मसाले से जलने की गंध आती है) जब प्याज़ टमाटर का मसाला भून जाए तब इसमें अदरक डाल दें। इसे 1 मिनट तक भुने।

अब मसाला अच्छे से तैयार है। इस भुने मसाले में अब केले के गोल कटे टुकड़े डाल दीजिए। इसके बाद नमक, मिर्च, हल्दी डाल कर 1/2 कटोरी पानी डालें। और इसे अच्छे से मिलाकर ढक दें और गैस बिलकुल धीमी कर दें। बीच बीच में इस मिश्रण को हिलाते हुए कुल 10 मिनट तक पकाएं। जब सब्ज़ी पाक जाए तब इसमें 1 चम्मच अमचूर पाउडर और गर्म मसाला डाल कर मिक्स कर दें। इसके बाद 3-4 मिनट के लिए ढक दें। अब कच्चे केले की स्वादिष्ट और पौष्टिक सब्ज़ी तैयार है। अब इसे किसी बाउल में निकल कर हरे धनिये से गार्निश कर दीजिए। और इस स्वास्थ्य वर्धक सब्ज़ी को खाने में परोस दीजिए।

केले की सब्ज़ी के लाभ –

गुणों से भरपूर केला अच्छे स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है।

इस विधि से केले की सब्ज़ी बनाने से इसके पौष्टिक तत्व नष्ट नहीं होंगे।

इस विधि में ज्यादा वसा यानि तेल का प्रयोग नहीं किया गया है।

मधुमय के रोगियों के लिए बहुत लाभकारी है कच्चे केले की सब्ज़ी।

कच्चे केले की सब्ज़ी वज़न घटाने में भी मददगार है।

केले एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं तथा यह हमारी इम्युनिटी को मज़बूत करती है।

बहुत से पौष्टिक तत्व जैसे कि विटामिन A, B, B6, मैग्नीशियम और पोटैशियम पाए जाते हैं।

Note- कम से कम तेल के इस्तेमाल से बनाई गई पौष्टिकता से भरपूर केले की सब्ज़ी के लाभ ही लाभ हैं। और यह कच्चे केले खाने का सबसे सरल व् स्वादिष्ट तरीका है।

Priyanka G

Writer | VO Artist | TV Presenter | Entrepreneur

You may also like...

Verified by MonsterInsights