“जय श्री राम”

Ram

Shri Ram

लाल कौशल्या का जन्मा
अवध में फिर प्रमोद छाया
जिसने जपा राम को पाया
जनक सुता ने पति बनाया

अयोध्या में जन्मे थे
दशरथ नंदन श्री राम
वचन निभाने को पिता का
वर्षों वन में किया निवास

14 वर्षों बाद, संग पत्नी व् भ्राता के
जब अवधपुरी में लौटे राम
खुशी मनाई जनता ने और
दीपावली का किया आगाज़

आज फिर वही दिन आया
रघुनंदन पधार रहे हैं
सज-धज कर संग सीता और लक्ष्मण के
आंखों के तारे विराज रहे हैं

राम के रंग में सब रंग रहा है
अयोध्या पूरा सज रहा है
त्यौहार है पूरे भारत वर्ष में
श्री राम अयोध्या पधार रहे हैं

चारों ओर आवाज़ गूंज रही है
जय श्री राम, जय श्री राम
जगमग होंगे दीप फिर से हर घर में
एक बार फिर सब दिवाली मना रहे हैं
।।।

Shri Ram

Priyanka G

Writer | VO Artist | TV Presenter | Entrepreneur

You may also like...

Verified by MonsterInsights