World Milk Day- “विश्व दुग्ध दिवस”

interesting facts of milk world milk day

Interesting facts about milk

 

दूध हमारे जीवन का एक महत्वपूर्ण आहार है। यह हमारे खान पान का अहम् हिस्सा है। दूध में सभी पौष्टिक तत्व पाए जाते हैं इसीलिए दूध को पूर्ण आहार कहा गया है। बच्चों से लेकर बूढ़ों तक सभी के शरीर को दूध की आवश्यकता होती है। छोटे बच्चों के शारीरिक व् मानसिक विकास में दूध का विशेष योगदान है। दूध में मौजूद पौष्टिक तत्व जैसे कि प्रोटीन, कैल्शियम, फैट, मिनरल्स इसकी गुणवत्ता को बढ़ाते हैं और बचपन से ही माँ बाप बच्चों को दूध पीने के लिए प्रेरित करते हैं।

दूध कि खूबियों को ध्यान में रखते हुए ही संयुक्त राष्ट्र के खाद्य और कृषि संगठन द्वारा “विश्व दुग्ध दिवस यानि वर्ल्ड मिल्क डे” मनाया जाने लगा। हर वर्ष 1 जून को मनाया जाने वाला यह दिन एक अंतर्राष्ट्रीय दिवस है। सबसे पहले वर्ल्ड मिल्क डे 1 जून 2001 को मनाया गया था। इसके बाद से हर साल यह दिन मनाया जाने लगा ताकि सभी का रुझान दूध के उपयोग कि तरफ बढ़े और एक खास दिन पर दूध के गुणकारी होने की बातें ताज़ा होती रहें।

इस लेख में हम जानेगें –

दूध के उत्पादन सम्बंधित जानकारी
किन-किन जानवरों से दूध प्राप्त होता है
दूध में मौजूद 9 पौष्टिक तत्व
इससे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें 

दूध के उत्पादन सम्बंधित जानकारी 

सभी जानते हैं कि युगों युगों से दूध का प्रच्चलन हैं। द्वापर युग में भगवन श्री कृष्ण स्वयं ही दही माखन चोर के नाम से प्रसिद्ध थे। दूध का सिर्फ दूध के रूप में ही सेवन नहीं किया जाता। दूध को कईं रूपों में ढ़ाला जा सकता है। दूध का दही, पनीर, मक्खन, घी तथा मिठाइयों के रूप में भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

  • पूरे विश्व में भारत सबसे ज्यादा दूध का उत्पादन करने वाला देश है। भारत तक़रीबन 150 मिलियन टन दूध का उत्पादन करता है। इसके बाद अमेरिका, चीन, पाकिस्तान और ब्राज़ील टॉप लिस्ट में शामिल हैं।
  • भारत के गुजरात राज्य के मेहसाना में स्थित “दूध सागर डेयरी (AMUL)” एशिया की सबसे बड़ी डेयरी है। यहां औसतन 1.41 मिलियन किलोग्राम दूध का प्रतिदिन उत्पादन होता है।
  • उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्यप्रदेश, आंध्र प्रदेश और गुजरात सर्वाधिक दूध उत्पादन करने वाले टॉप 5 राज्य हैं।
  • भारत में दूध उत्पादन क्षेत्र का सम्बन्ध महिला सशक्तिकरण से भी रहा है। इस क्षेत्र में महिलाओं को आगे बढ़कर काम करने का मौका मिला।
  • औसतन एक गाय एक दिन में 6.3 गैलन दूध देती है।

Interesting facts about milk

किन किन जानवरों से दूध प्राप्त होता है 

दुनियाभर में ज्यादातर दूध का उत्पादन गाय (cow), भैंस (buffaloes), बकरी (goat), ऊँटनी (camel), मादा भेड़ (sheep) से होता है। इसके अलावा घोड़ी (mare/female horse), गधी (donkey), याक(yak), मृगी (Reindeer) से भी दूध अर्जित किया जाता है।

 

दूध में मौजूद 9 पौष्टिक तत्व 

दूध को युहीं सम्पूर्ण आहार नहीं कहा जाता। दूध में बहुत से पौष्टिक तत्व मौजूद है जोकि इंसान के शरीर व् दिमाग को विकसित करने व् मज़बूत बनाने में बेहद ज़रूरी हैं।

कैल्शियम -Calcium – हड्डियों और दांतों को मज़बूत बनता है।

विटामिन D- Vitamin D- हड्डियों के लिए फायदेमंद है।

विटामिन B12-  Vitamin B12- रेड ब्लड सेल्स और नर्व टिश्यू को बनाने व इन्हें रिपेयर करने में लाभदायक है।

विटामिन A- Vitamin A- आँखों और त्वचा के लिए लाभकारी।

प्रोटीन- Protein- ऊर्जा देता है और मांसपेशियों को मज़बूत बनाता है।

पोटैशियम- Potassium- रक्त चाप नियंत्रित रखने में मददगार।

फॉस्फोरस- Phosphorus- हड्डियों को ताकत देता है।

नियासिन- Niacin- VitaminB3- वासा और प्रोटीन का चयापचय(metabolizes), कार्बोहाइड्रेट्स को ग्लूकोस में बदलता है।

रिबोफ्लेविन B2- RiboflavinB2- खाने को ऊर्जा में बदलता है। 

 

जानिए दूध से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें 

  • मार्किट में दूध दो प्रकार से उपलब्ध होता है। एक तो ताज़ा दूध/ खुला दूध जो अक्सर गाँवों में आसानी से मिल जाता है दूसरा स्टोर्ड मिल्क जो हमे बंद पैकेटों या बोतलों में मिलता है। कईं कंपनियां दूध का व्यापार करती हैं और इस प्रोसेस्ड दूध को उपभोगता तक पहुंचाती हैं।
  • दूध जल्दी न फटे इसलिए कंपनियों द्वारा दूध में न्यूट्रीलाइजर, स्टार्च तथा फोरमीलिन का प्रयोग किया जाता है। अन्यथा गाय व भैस से दूध निकालने के कुछ घंटे बाद ही दूध में एसिडिटी और बैक्टीरिया की मात्रा अधिक होने लगती है और दूध फट जाता है।
  • फटना: दूध का फटना भी दूध की शुद्धता की पहचान है। फटने के बाद भी दूध का पनीर के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है।
  • दही: दूध की दही जमाकर खाने से भी हमें बहुत पौष्टिकता मिलती है। क्यूंकि दही में लैक्टोबैसिलस नामक  बैक्टीरिया पाए जाते हैं। यह एक प्रकार का गुड बैक्टीरिया है।
  • रंग दूध का सफ़ेद इसमें मौजूद फैट की वजह से होता है। दूध में मौजूद फैट और प्रोटीन इसका रंग सफ़ेद झलकातें हैं।
  • एक नौजवान को रोज़ाना की कैल्शियम आपूर्ति के लिए यानि तक़रीबन 30% कैल्शियम एक कप दूध में मिल जाती है।

Interesting facts about milk

पढ़ें  “पौष्टिक भोजन का महत्व क्या है”

Priyanka G

Writer | VO Artist | TV Presenter | Entrepreneur

You may also like...

8 Responses

  1. T.k mittal says:

    Good knowledge

  2. Sonal says:

    Beneficial knowledge about milk. 👌

  3. Ankur gupta says:

    Bahut khoob

  4. Harshit says:

    Nice 👍

  5. Harmesh Gupta says:

    Very useful information

  6. JasPreet says:

    👍

  7. Mrigank says:

    Very informative

Leave a Reply

Verified by MonsterInsights