“सूजी और ब्रेड से तैयार नाश्ता”

suji bread snack

Suji Bread

Suji Bread Snack : Easy & Tasty…. सूजी का हलवा, सूजी की इडली तो आपने खूब चखी होगी। लेकिन आज हम आपको सूजी का एक आसान और टेस्टी नाश्ता बनाना बता रहे हैं। जिसे कि हर उम्र का व्यक्ति खा सकता है। इसमें किसी भी तरह के हानिकारक सामग्री का इस्तेमाल नहीं किया गया है।

यह नाश्ता आज हम 3 व्यक्तियों के हिसाब से बना रहे हैं।

सामग्री :

सूजी 1 कटोरी
दही 2 चम्मच
मलाई 1 चम्मच
ब्रेड 3 पीस
प्याज़ 1
हरी मिर्च 2
अदरक 1 छोटा टुकड़ा
गर्म मसाला, नमक 1/2 चम्मच
तेल 4 चम्मच
पानी (घोल बनाने के लिए) अनुसार

(Suji Bread) सूजी और ब्रेड का टेस्टी नाश्ता बनाने की विधि-

सूजी को सूखा ही भून लीजिए। कम आंच पर उसे हल्का भूरा होने तक भूनिए। इसमें कुछ भी तेल या घी नहीं डालना है।

प्याज़ को छील कर धो लीजिए। और फिर प्याज़ को बारीक़ बारीक़ काट लें। हरा धनिया भी इसी में काट लें। अदरक का प्रयोग आप बारीक़ काट कर भी कर सकते हैं या अगर चाहे तो इसे कद्दूकस भी कर सकते हैं। हरी मिर्च को बारीक़ काट लें।

अब आप इन सभी को – सूजी, प्याज़, अदरक, दही, मलाई, गर्म मसाला, मिर्च, अदरक, हरा धनिया, नमक इत्यादि को एक बाउल में डाल कर पहले थोड़ा दही और मलाई को मिक्स कर लें फिर इसमें ज़रूरत अनुसार पानी डाल कर घोल तैयार कर लें। ध्यान रहे कि घोल न ज्यादा पतला हो न ही ज़्यादा गाढ़ा। घोल तैयार होने पर उसे 5 मिनट के लिए साइड पर रखा रहने दें। ताकि सूजी फूल जाए।

Suji Bread Snacks

अब गैस पर तवा गर्म करेंगे और तवे पर चम्मच के साथ थोड़ा सा तेल लगाएंगे। तवा अच्छी तरह गर्म होने के बाद गैस को कम आंच पर कर दें। अब इसपर एक बड़ा चम्मच तेल का डाल दें। चम्मच की मदद से थोड़े से घोल को तवे पर डालेंगे और रोटी के आकर में फैला लेंगे।

जब तवे पर सूजी का यह घोल थोड़ा सूखने लगे तब इसपर ब्रेड पीस रखें तथा ब्रेड के ऊपर भी अब दोबारा इसी घोल का एक बड़ा चम्मच डाल कर फैला कर ब्रेड को ढक दें। थोड़ी देर बाद इस हिस्से पर तेल लगाए और पलटे की मदद से इस हिस्से को तवे पर सेके।

कहने का अर्थ है कि ब्रेड और सूजी का घोल (जो ब्रेड पर लगाया है) वह दोनों तरफ से अच्छे से सिक जाए। बनने के बाद आप इसे टोमेटो सॉस या ग्रीन चटनी के साथ परोस सकते हैं।


Note- इसे आप किसी भी आकर में बना सकते हैं। ब्रेड पीस को किसी भी आकर में आप चाहे काट सकते हैं। और सूजी का घोल को आकर देने के लिए आप शेप टूल का इस्तेमाल कर सकते हैं। (बाज़ार में छोटे बड़े अलग-2 आकर के टूल उपलब्ध हैं)

सूजी को पहले इसीलिए भून लिया गया है। ताकि यह नाश्ता अंदर से कच्चा न लगे और सेहत को किसी तरह से नुकसान न हो।

इसे अधिक चटपटा बनाने के लिए आप नमक, मिर्च व् मसलों की मात्रा अपने स्वाद अनुसार बढ़ा सकते हैं।

पढ़ें कैसे बनाएं “कच्ची हल्दी का पौष्टिक अचार”

Priyanka G

Writer | VO Artist | TV Presenter | Entrepreneur

You may also like...

Verified by MonsterInsights