“शाही मखाना सब्ज़ी”

makhana shahi sabzi

Makhana Shahi Sabzi 

मखाना में कई प्रकार के औषधीय गुण होते हैं। मखाना पोषक तत्वों से परिपूर्ण है। इसे आप रुखा तो खा ही सकते हैं, साथ ही इसके कईं व्यंजन भी बनाए जासकते हैं। कई लोग इसे भून कर क्रंची कर खाना पसंद करते हैं। मखाने की खीर भी बनाई जाती है। और अगर आपको कुछ नमकीन बनाना हो तो आज हम आपको बता रहे हैं मखाने की स्वादिष्ट शाही सब्ज़ी बनाना। कैसे बनाए मखाने की शाही सब्ज़ी आइए जानते हैं।

मखाने की सब्ज़ी बनाने के लिए सामग्री –

फूल मखाने 1 कटोरी
खोया 50 gms
लहुसन 6 कली
दही 1/2 कप
पानी 2 कटोरी
प्याज़ और टमाटर 3 – 3 pc
अदरक 1 pc तक़रीबन 2-3 inch
घी / तेल 3 बड़े चम्मच
जीरा, हल्दी 1/2 -1/2 चम्मच
गर्म मसाला 1 चम्मच
लाल मिर्च 1/2 चम्मच
नमक 1/2 चम्मच (स्वाद अनुसार)
काजू 15 pc
हरा धनिया कटा हुआ 2 चम्मच

Makhana सब्ज़ी बनाने की विधि –

प्याज़ को छील कर धो लें। टमाटर व् अदरक को भी अच्छे से धो कर रख लें। फिर तीनों को (प्याज़, टमाटर और अदरक) को मिक्सी में पीस लें।

कुछ काजू भी इसके साथ ही पीस लें। वहीं गैस पर कढ़ाई में मखानों को सूखा ही 1-2 मिनट तक भून लें।


makhana

 

अब गैस पर कढ़ाई रखें और इसमें 3 चम्मच तेल डाल कर गर्म होने दें। फिर इसमें जीरा डाल कर भूने। थोड़ी देर बाद प्याज़ , टमाटर,अदरक का पीसा हुआ मसाला डाल कर भून लें। मसाले को मध्यम आंच पर ही भुनने देंगे। भूनते हुए मसाले में नमक, मिर्च, हल्दी व् गर्म मसाला डाल लें।

मसाले को तब तक भूनते रहे जब तक कि तेल और मसाला अलग न होजाए। (अगर तेल मसाला अलग न भी हो पाए तो कुछ मिनट तक भूने जब तक पका हुआ न लगने लग जाए) इसके बाद इसमें दही डालकर मिक्सचर को कड़छी से हिलाएं। अब इसे अच्छे से पकने दें।

 Shahi Sabzi Recipe

जब दही वाला मसाला भी पक जाए तब इसमें थोड़ा-थोड़ा कर खोया मिलाएं और थोड़ा-थोड़ा ही पानी डाल कर मिक्स करें।  जब खोया मिक्स हो जाए तब इसमें दो कटोरी पानी डाल कर 5 मिनट तक पकने दें।

इसके बाद इसमें फूल मखाने डाल कर मिक्स कर दें। 2 मिनट तक इसे पकाएं व् मध्यम आंच पर रखें और ढक दें।

अब गैस फ्लेम को बंद कर दें। मखाना सब्ज़ी में कटा हुआ धनिया तथा कुछ छोटे टुकड़ों में कटे काजुओं को मिला लें।

makhana sasbzi

अब शाही मखाना सब्ज़ी परोसने के लिए तैयार है। आप इसे चपाती, परांठे व् पूरी के साथ परोस सकते हैं।

पौष्टिकता से भरपूर मखाने की सब्ज़ी खाने में स्वादिष्ट और बनाने में आसान है।

makhana shahi sabzi

Makhana Shahi Sabzi recipe

जानिए कैसे बनाएं “सूजी और ब्रेड का आसान नाश्ता”

Priyanka G

Writer | VO Artist | TV Presenter | Entrepreneur

You may also like...

Verified by MonsterInsights