“स्वादिष्ट भरवां गोभी”

bharwan gobhi

Stuffed Cauliflower

वैसे तो गोभी अपने आप में एक आम सब्ज़ी है, लेकिन इसे ख़ास भी बनाया जा सकता है। गोभी की सब्ज़ी को कई तरीकों से बना सकते हैं। अमूमन गोभी को काट कर धो कर बनाया जाता है। लेकिन आज हम आपको बिना काटे यानि भरवां गोभी की रेसिपी बताने जा रहें हैं।

भरवां गोभी बनाने के लिए सामग्री :

गोभी 1 फूल
प्याज़ 3 pc
टमाटर 3 pc
अदरक 1 pc
तेल 2 बड़े चम्मच
हरा धनिया कटा हुआ
हींग 1 चुटकी
लाल मिर्च व् हल्दी 1/2 – 1/2 चम्मच
नमक स्वाद अनुसार
जीरा व् गर्म मसाला 1 -1 चम्मच
मलाई 2 चम्मच
लहुसन 8 कलियाँ

(Stuffed Cauliflower) सब्ज़ी बनाने से पहले तैयारी ~

इस तरीके की गोभी की सब्ज़ी बनाने के लिए गोभी का साबुत फूल ही लेना है। इसके नीचे डंडल को काट लीजिए। फिर गोभी को अच्छे से धो लीजिए।

प्याज़ छील कर धो लीजिए। जब इसका पानी सूख जाए तब इन्हे लम्बा काट लें। इसके बाद कढ़ाई में 2 चम्मच तेल में प्याज़ को भून लें।

टमाटर काट कर मिक्सी में पीस लें और एक कटोरी में रख लें। वहीं प्याज़ भी मिक्सी में पीस कर रख लें।

अदरक को छील कर धोकर बारीक़ पीस लीजिए।

हरा धनिया साफ़ कर लें, इसे धोकर बारीक़ काट कर एक कटोरी में रख लीजिए।

भरवां गोभी बनाने की विधि ~

गोभी के फूल के डंडल को काट कर हमे सबूत फूल गोभी ही लेनी है।

एक बर्तन में पानी डाल कर फिर उसमें जालीदार प्लेट लगा कर फूल गोभी को उसमें रखेंगे। भांप से गोभी को नरम होने तक पकाएंगे।

 

गैस फ्लेम कम ही रखें ताकि पानी जल्दी न सूख जाए। लगभग 10 मिनट में गोभी भांप से पककर नरम हो जाएगी।

gobhi

Stuffed Cauliflower Recipe

गैस पर कढ़ाई में 2 चम्मच तेल डाल कर गर्म करें। इसमें जीरा भूने। अब इसमें प्याज़, अदरक, टमाटर, लहुसन का पीसा हुआ मसाला डाल कर भूने। जब मसाला कुछ समय के लिए भुन जाए तब इसमें नमक, मिर्च हल्दी, हींग व् गर्म मसाला ( सूखे सभी मसाले) डाल कर भूने। इसे कड़छी से हिलाते रहे। जब यह मसाला तेल छोड़ने लगे तब इसमें थोड़ी सी मलाई डाल कर भून लें।

masala

मसाला जितना अच्छा बनेगा सब्ज़ी उतनी ही स्वादिष्ट बनेगी।

भांप दी हुई गोभी के फूल में अब इस मसाले को भरेंगे। फूल को खोल खोल कर मसाला भरते जाएंगे। इसी प्रकार पूरी गोभी में मसाला भरा जाएगा।

stuffed cauliflower

अब मसाला भरी हुई गोभी को 10 मिनट तक माइक्रोवेव में बेक करेंगे।

अगर आप माइक्रोवेव का उपयोग न करते हों तो आप अल्मुनियम के कुकर में जाली लगाकर किसी अल्मुनियम या स्टील के बाउल में गोभी को रखकर बेक कर सकते हैं।

 

गोभी का फूल अब भरवां गोभी की सब्ज़ी के रूप में बनकर तैयार है। अब हम इसे स्वाद अनुसार मक्खन, दही या मलाई से सजा कर ऊपर हरा धनिया डाल कर परोस सकते हैं।

stuffed cauliflower

देखने में लाजवाब और खाने में स्वादिष्ट भरवां गोभी का आनंद पूरी, चपाती या तंदूरी रोटी के साथ लिया जा सकता है।

Priyanka G

Writer | VO Artist | TV Presenter | Entrepreneur

You may also like...

Verified by MonsterInsights