“मीठी ब्रेड | ब्रेड माल पुआ”

sweet bread

Sweet Bread

sweet bread
‘ब्रेड’ हर घर में कुछ न कुछ डिशेस बनाने में इस्तेमाल होने वाली चीज़ है। जिसके सिर्फ ब्रेड पकोड़े, ब्रेड रोल्स ही नहीं कुछ मीठा भी बनाया जा सकता है। घर पर सरलता से कम समय में तैयार की जा सकने वाली एक मिठाई भी बनाई जा सकती है। जिसे हर कोई बड़े चाव से खाना पसंद है। कभी मीठा खाने का मन हो लेकिन बाजार से कुछ न लाना चाहते हो तो ये डिश आपके लिए है। बच्चों के लिए भी घर पर मीठी ब्रेड (ब्रेड माल पुआ) बनाने में देर नहीं लगेगी।

मीठी ब्रेड | ब्रेड माल पुआ बनाने के लिया सामग्री –

ब्रेड पीस – 6

चीनी  – 1 कटोरी

पानी  – 1-2 कटोरी

तलने के लिए तेल – 1 कटोरी

Sweet Bread बनाने की विधि –

पहले चाशनी बनाने के लिए 1/2 कटोरी पानी को किसी बड़े बर्तन में गैस पर गर्म कर के उस में 1 कटोरी चीनी डाल दीजिए। गैस पर इस घोल को हिलाते हुए पकाएं। और इसे तब तक पकाएं जब तक यह गाढ़ा न हो जाए। कुछ देर पकने के बाद वह घोल गाढ़ी चाशनी बन जाएगी। अब इसे एक तरफ रख दीजिये।

अब 6 पक ब्रेड लेंगे। हर ब्रेड को 4-4 के टुकड़ों में चाकू से काट लेंगे। यानि कि छोटे चकौर टुकड़े बना लेंगे।

   bread

इसके बाद गैस पर कढ़ाई में 1 कटोरी घी या तेल (जो भी तेल आप इस्तेमाल करते हों) डाल दीजिए। तेल उतना हो कि जिसमें ये ब्रेड के टुकड़े तले जा सकें।

मध्यम गैस पर ब्रेड को तलना शुरू करिए। जब ब्रेड हल्की भूरी रंग की हो जाए तो कढ़ाई से बाहर निकाल लीजिए। और तुरंत पास रखी चाशनी में डाल दें। ब्रेड को पूरी तरह चाशनी में लपेटने के बाद किसी दूसरे बाउल में निकाल लें।

सभी टुकड़ों को इसी प्रकार डीप फ्राई करने के बाद चाशनी में डुबोकर सर्विंग बाउल में निकालते रहें। आपकी मीठी ब्रेड / ब्रेड माल पुआ तैयार है।

 

sweet bread

Sweet Bread

 

कैसे बनाएं “शाही भरवा टमाटर”!? पढ़िए यहाँ

 

Priyanka G

Writer | VO Artist | TV Presenter | Entrepreneur

You may also like...

Verified by MonsterInsights