“प्यारा हिंदुस्तान है”

bharat ki azadi

Bharat ki Azadi

जान से है प्यारा
हम को देश हमारा
एकता की मिसाल बनकर
आओ आज़ादी का जश्न मनाएं
भाग गए अंग्रेज़ लूटकर
हमने भी नाकों चने चबवाए
दांडी मार्च किया गाँधी ने
अहिंसा के रास्ते अपनाए
अंग्रेज़ों के रानी ने थे घुटने टिकवाए
दो टूक कर मुकाबला गौरों का
झाँसी को अपनी लिया बचाए
वो कारतूस नहीं चलाए मंगल पांडे ने
इस बात का घना विरोध किया
क्यों लगाई चर्बी गाय की
क्यों धर्म हमारा भ्रष्ट किया
भारत के हर एक विरोध से
अंग्रेज़ मजबूर हुए भाग जाने को
मिली स्वतंत्रता भारत को
अपना ध्वज फहराने को
अब भारत का अपना झंडा
हमारा गौरव अभिमान है
मेरा भारत देश है प्यारा
प्यारा हिंदुस्तान है।।।

Bharat ki Azadi

पढ़ें “सोने की चिड़िया भारत”

Priyanka G

Writer | VO Artist | TV Presenter | Entrepreneur

You may also like...

Verified by MonsterInsights