“तिरंगा झंडा”
Indian Flag
प्यारा तिरंगा हमारा
ऊंचा लहरा रहा है
भारत की आज़ादी की
गाथा ये सुना रहा है
इसकी रंगीन पट्टियों में
संदेशा गहरा भी छिपा है
केसरिया दिखाए ताकत
साहस भी दिखला रहा है
सफ़ेद रंग दर्शाए सत्य
शांति का मार्ग दिखा रहा है
हरा रंग तिरंगे झंडे का
भारत की हरियाली दर्शा रहा है
नीले रंग का चक्र इसमें
24 तीलियों वाला है
चलते रहने का नाम ज़िन्दगी
धर्म मार्ग ये सिखलाता है
भारत का झंडा ‘तिरंगा’
हमारा गौरव, हमारी शान है
निवाते है शीश इसके आगे
इसको हमारा सलाम है।।
Indian Flag

Recent Comments