“करो त्याग आलस्य का” 

Health and Fitness

Health and Fitness

अरे ! उठ जागो 
आलस्य को क्यों तुमने 
सहारा बनाया है 
चुस्ती फुर्ती को क्यों
किनारे लगाया है 

तन मन की तंदरुस्ती को 
न तुम यूँ नज़रअंदाज़ करो 
उठो करो त्याग आलस्य का 
और नित योगाभ्यास करो 

खान पान पर भी तुम 
अपने ज़रा ध्यान दो 
मत खाओ ऐसा भोजन 
सेहत जिससे ख़राब हो 

छोड़ो ऐसी नादानी को 
अपनाओ बात पुरानी को 
 काम अपना स्वयं करो 
कसरत कर तंदरुस्त रहो।।।

Health and Fitness

Priyanka G

Writer | VO Artist | TV Presenter | Entrepreneur

You may also like...

1 Response

Leave a Reply

Verified by MonsterInsights