“दादी!!! ओ प्यारी दादी माँ”
Dadi
दादी!!! ओ प्यारी दादी माँ
सबसे प्यारी सबसे न्यारी
ओ मेरी दादी माँ
कैसा ममता भरा तेरा आँचल
स्नेह से भरा दिल तेरा
तेरे प्यार के सागर में
डुबकी लगाता रहे जीवन मेरा
घने पेड़ों सी छाया मिले
ज्ञान के भंडार छिपे
हर बात में तेरी ओ दादी माँ
तेरी गोद में जो रखूं सर
तो सुकून का एहसास मिले
बस सर पर मेरे रखकर हाथ
रहना सदा मेरे साथ
कभी अलग न होना मुझसे
वरना रब से झगड़ा कर लूँगी,,,हाँ ।।।
Dadi

Good
Nice 👌
👍👍👍
Excellent