“छत्त पर आया बन्दर”

monkey

Monkey Poem

हमारी छत्त पर आया बन्दर
हम सब डर कर भागे अंदर

दूर दूर से देख रहे थे
इधर उधर को कूद के बन्दर

खाना जो चिड़िया का था रखा
सारा खाना गिराए बन्दर

पानी से भी खेल रहा था
बच्चे भागें बाहर अंदर

कपड़े छत्त पर सूख रहे थे
एक एक कर उठाए बन्दर

सब कपड़ों को नीचे फेंका
एक पहन कर भागा बन्दर

हुड़दंग उसने खूब मचाया
बच्चों को भी खूब हँसाया
।।।

Priyanka G

Writer | VO Artist | TV Presenter | Entrepreneur

You may also like...

Verified by MonsterInsights